फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: जगाधरी के शोरूम में लगी आग, जलीं दर्जनों इलेक्ट्रिक स्कूटियां

जगाधरी की राजेश कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में मंगलवार रात आठ बजे आग लग गई। शोरूम में रखी दर्जनों स्कूटियां आग की चपेट में आ गई। सूचना पर एक के बाद एक सात दमकल गाड़ियां पहुंची, जिनसे दो घंटे में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। तब तक शोरूम में काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह शॉट सर्किट को माना जा रहा है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहले शोरूम के सामने से आग बुझानी चाही, पर आग कॉलोनी की गली में लगते शोरूम के पिछले गेट की तरफ फैलती चली गई। इससे दो घंटे तक गली में शोरूम के साथ लगते घरों के लोग सहमे गए। चूंकि आग की लपटे व काला धुआं घरों तक पहुंच रहा था। शोरूम की दीवार में दरारें भी आईं, जिससे भभकती आग व धुआं निकलता नजर आया। निवासियों ने अपने घरों तक आग पहुंचने की आशंका में दमकल विभाग से गली की तरफ से आग बुझाने के लिए कई बार कॉल किया, पर आरोप है कि उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। शोरुम के साथ रोड पर लगती दुकानों के संचालकों में भी घटना से हड़कंप मच गया। जो दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुके थे, वो सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। जो दुकाने खुली थी, उनके दुकानदार भी सहमे दिखे। दमकल कर्मियों ने शोरूम के सामने फिर पीछे गली में लगते गेट से आग बुझाई। इसके लिए एक के बाद एक कुल सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से करीब दो घंटे में आग बुझ पाई। कर्मियों ने बताया कि शोरूम में करीब 60 इलेक्ट्रिक स्कूटियां थी, जिनमें किसी के चार्जिंग पर होने से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें