हरियाणा राज्य की मंडियों में धान आना शुरू हो चुका है, आज दूसरा दिन है। इसी बीच यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ यमुनानगर जिला की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर जिला में अनाज मंडियों और परचेज सेंटर मिलकर जिनकी संख्या 13 है, सभी जगह अधिकारियों की ड्युटिया लगा दी गई हैं। सभी जगह धान आना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियम मुताबिक धान की खरीद की जा रही है, जहां धान में नमी ज्यादा है उसे सूखने के प्रबंध किए जा रहे हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने साडोरा में किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनकी डिजिटल कांटे की मांग है, जो सरकार के स्तर की है उसके लिए सरकार से बातचीत जारी है। जैसे ही अनुमति आएगी उनकी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में परचेज ज्यादा होगी धान ज्यादा आएगा इसके लिए उसी के हिसाब से तैयारी की गई हैं। वहीं, डीसी पार्थ गुप्ता ने स्वयं धान के स्टॉक को देखा और अधिकारियों एवं किसानों से बातचीत करके हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए।बिलासपुर मंडी में बातचीत के दौरान पता चला यहां बिजली और पानी की दिक्कत है जिस पर उपायुक्त ने तुरंत वहां मौजूद एसडीएम को इस संबंध में समाधान के निर्देश दिए।