फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में दो दिन से लापता रिटायर्ड फौजी का शव जोहड़ से बरामद

नवीन दलाल Updated Fri, 26 Dec 2025 04:59 PM IST

बाल छप्पर गांव में दो दिन से लापता रिटायर्ड फौजी का शव आज सुबह उसके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक तालाब में पड़ा मिला है। गांव के एक व्यक्ति ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। तालाब के किनारे पर कुछ खून के धब्बे भी हैं। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जोत सिंह पुत्र संता सिंह निवासी बाल छप्पर के रूप में हुई। वह आर्मी से रिटायर्ड था और दो लड़कों का पिता था। एक लड़का भी आर्मी में है, जबकि दूसरा गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार की रात को करीब दस बजे वह किसी को बिना बताए घर से निकल गया था। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली को उसे घर पर न पाकर काफी तलाश, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस द्वारा फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल पर तालाब के किनारे कुछ खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। मौके पर एएसपी अमरिंदर सिंह और सीआई की टीमें भी पहुंची। एएसपी ने बताया कि शव के ऊपर किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार जोत सिंह मानसिक रूप से परेशान था। मामले की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें