भारतीय मजदूर संघ जिला यमुनानगर में कन्हैया साहब चौक स्थित पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे जहां पर जिला उपयुक्त के माध्यम से ज्ञापन केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को भेजा गया जिसमें केंद्र सरकार को भेजे गए ज्ञापन में देश व प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारी को औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों को वह अन्य सभी कर्मचारियों को ESl के दायरे में लेकर आए उसको बढ़कर 21000 से 42000 किया जाए ताकि सभी कर्मचारी और उनके परिवार इसमें शामिल हो सके जिससे उनका मेडिकल सुविधा मिल सके इसके साथ-साथ ईपीएफ 95 के द्वारा जो पेंशन रिटायरमेंट के बाद₹1000 मिलती है उसको 7500 किया जाए सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए जोखिम का काम करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए ग्रेच्युटी पूर्ण रूप से लाभ दिया जाए औद्योगिक क्षेत्र सरकारी विभागों में कच्चे कर्मचारियों को समानता के दायरे में लाया जाए इसकेसाथ-साथ हरियाणा सरकार से भी सभी विभागों के कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए जिन विभागों में अभी तक इसको शुरू नहीं किया गया जैसे नगर निगम डीसी ऑफिस के कर्मचारी कोऑपरेटिव बैंकों के कर्मचारी ग्रामीण जलकर्मी जैसे विभागों को भी रोजगार सुरक्षा का लाभ दिया जाए जल कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए हरियाणा परिवहन के कर्मचारियों को 10 साल का बोनस दिया जाए स्वास्थ्य विभाग के मिशन कर्मचारियों का जो कोर्ट का फैसला आया है कर्मचारियों पर जल्द से जल्द लागू किया जाए इस दौरान जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा देश व प्रदेश के अंदर कर्मचारियों का जो शोषण हो रहा है वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार से कहना चाहते हैं जल्द ही सभी मांगों पर प्रकाश डाला जाए और जायज मांगों को धरातल पर मजबूती से पूरा किया जाए इस दौरान सभी संबंधित विभागों से आए हुए कर्मचारियों ने अपनी बात रखी जिला मंत्री राज ठाकुर ने संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों को कहा चाहे थर्मल हो चाहे स्वास्थ्य विभाग हो बिजली विभाग हो रोडवेज विभाग हो औद्योगिक क्षेत्र हो इन सभी में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को जल्द से जल्द लाभ मिले जिससे लाखों कर्मचारियों को सरकार द्वारा अच्छे लाभ दिए जाएं इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार कोषाध्यक्ष अनिल अमित गुर्जर रजत चौधरी सुभाष राणा प्रशांत जयकुमार विनोद प्रदीप प्रशांत सुनील जसविंदर आदि मौजूद रहे>