फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सेक्टर-17 में तेज रफ्तार पोरशे डिवाइडर, पोल और बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक गंभीर

शहर के सेक्टर-17 क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी पोरशे कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पहले सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई, फिर स्ट्रीट लाइट के पोल को उखाड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। इसके बाद कार बिजली के खंभे और पेड़ के कंक्रीट फाउंडेशन से टकराकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी एयरबैग खुल गए। कार में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य, जिनमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ नंबर की पोरशे कार जिमखाना क्लब की ओर से पंचायत भवन की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार सेक्टर-17 स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर पर चढ़ी और तेज रफ्तार में स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल अपने बेस से उखड़ गया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क पार करते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। पलटते समय वह पेड़ के कंक्रीट फाउंडेशन से भी भिड़ गई, जिससे फाउंडेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें