फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में सोम नदी के पुल पर 46 वर्षीय सुशील कुमार ने लगाया फंदा, पत्नी पर ठहराया मौत का जिम्मेदार

नवीन दलाल Updated Sun, 12 Oct 2025 02:26 PM IST

छछरौली क्षेत्र के गांव ललहड़ी कला निवासी 46 वर्षीय सुशील कुमार ने सोम नदी के पुल पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि सुशील कई वर्षों से निजी स्कूलों में बच्चों को ड्राइवरी करके छोड़ने का काम करता था। 18 साल पहले हुई शादी के बावजूद उनके कोई संतान नहीं थी, लेकिन चार साल पूर्व उन्होंने अपनी बहन से एक लड़की को गोद लिया था, जिसके बाद परिवार खुशहाल जीवन जी रहा था। पुलिस के अनुसार, कल सुबह सुशील बिना बताए घर से निकला और अपनी गोद ली हुई छोटी बेटी को भी स्कूल के लिए तैयार करके ले गया। शाम तक पत्नी परमजीत ने कई बार फोन किया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। आज सुबह छछरौली थाना प्रभारी रोहतास सिंह के फोन पर सूचना मिली कि सोम नदी किनारे रेल पटरी पर एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि वह सुशील ही था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।सुसाइड नोट में पत्नी पर आरोपघटना स्थल और घर की तलाशी में सुशील का एक सुसाइड नोट मिला, जो मोबाइल में लिखा हुआ था। इसमें उसने तीन मोबाइल नंबरों के साथ पत्नी परमजीत कौर का नाम लिखा और स्पष्ट कहा, "मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी परमजीत है। वह अक्सर मुझसे लड़ाई-झगड़ा करती रहती है। कल भी उसने मेरे साथ झगड़ा किया था।" नोट में घर में रखी राखी का कागज भी उपयोग किया गया था। थाना प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि जांच जारी है और सुसाइड नोट के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।भाई ने दर्ज कराई शिकायतमृतक के भाई गुलशन कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्नी परमजीत पर ही सुशील की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की, लेकिन परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही तय होगी। गांव में यह घटना सनसनी फैला रही है, और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें