फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में हैप्पी कार्ड लेकर पात्रों की लग रही भीड़, प्रतिदिन 500 से अधिक का हो रहा वितरण, 10 कर्मचारी ड्यूटी पर डटे

हरियाणा सरकार की योजना हैप्पी कार्ड को लेकर लोग खुश नजर आ रहे हैं। शहर के बस स्टैंड पर लगातार लोगों की भीड़ अपने हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंच रही है। हैप्पी कार्ड के लिए लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए अड्डा इंचार्ज ने 10 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई हैं। प्रतिदिन 500 के करीब लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। अड्डा इंचार्ज ने बताया कि उनके पास 1 लाख के करीब हैप्पी कार्ड आए हैं, जिनमें से अब तक 70 हजार के करीब पात्रों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं । अभी और भी हैप्पी कार्ड आने हैं, जिन लोगों के हैप्पी कार्ड बन गए हैं, उनको हैप्पी कार्ड मुहैया करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें