फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काफिले के साथ लघु सचिवालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, दाखिल किया नामांकन

सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी बुधवार को काफिले के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। 36 बिरादरी से मिल रहे जनसमर्थन से वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने सोनीपत लोकसभा सीट से टिकट देने व नामांकन में सहयोग करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदय भान का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें