खरखौदा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। खरखौदा के रिढाऊ गांव में स्थित संत हरिदास शिक्षा सदन की छात्रा पायल ने अपने विद्यालय में पहला स्थान पाया है। पायल ने 458 अंक प्राप्त किए हैं। जैसे ही पायल व उसके परिवार को परीक्षा परिणाम में उसके स्कूल स्तर पर प्रथम आने की सूचना मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। पायल के फोटोग्राफर पिता जोगिंद्र का कहना है कि बेटी के स्कूल में प्रथम आने से पूरा ही परिवार खुश है। वहीं पायल का कहना है कि आगे बीए में दाखिला लेने के साथ ही वह लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना चाहती है।