बुधवार शाम जीएसटी टीम शहरी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों को रुकवाकर कागजात की जांच कर रही थी। उसी दौरान टीम ने एक कंटेनर को रुकवा लिया। कंटेनर रोकते ही इसमें सवार लोग उतरकर भाग गए। सिटी थाना पुलिस को सुपुर्द किए कंटेनर में अंग्रेजी शराब की 3339 बोतलें बरामद हुई हैं।