गो सेवा दल करणी सेना के पदाधिकारियों ने वीर योद्धा राणा सांगा पर विवादित बयान देने के विरोध में रविवार को कुंडली में जुलूस निकाला और सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया। सिद्धार्थ राजपूत के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। करणी सेना के प्रदेश महासचिव दीपक चौहान ने कहा कि जो भी युवा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन से राणा सांगा के अपमान का बदला लेगा उसे महाराणा प्रताप जयंती पर नोटों की माला पहनाकर सम्मान किया जाएगा। 12 अप्रैल को आगरा में राणा सांगा की जयंती मनाई जा रही है। जिसके करणी सेना के सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राणा सांगा देश के वीर योद्धा है। उन्होंने 100 से ज्यादा युद्ध जीते और सीने पर 80 से ज्यादा घाव खाए थे। इस दौरान रमन राजपूत, अंकुश चौहान, राज, विवेक, भोला शंकर सिंह, पार्षद दीपक शर्मा व हर्ष भारद्वाज, कौशल, जयप्रकाश, शिवा, मनीष, भास्कर राजपूत, छोटू, उज्ज्वल राजपूत, अजीत, प्रदीप, जयप्रकाश, नितिन, हरिचंद्र, रोहित, धर्मेंद्र कुमार, संतोष, आदित्य, आशीष, गोपाल भी मौजूद रहे।