फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में पुलिस की निगरानी में बांटी जा रही यूरिया

सोनीपत जिले में डीएपी व यूरिया को लेकर किसान परेशान हैं। सहकारी समितियों पर सुबह से ही खाद के लिए किसानों की लंबी लाइन लग जाती है। किसी तरह की अराजकता न हो इसे देखते हुए मंगलवार को पुलिस की निगरानी में यूरिया का वितरण किया गया। यूरिया के लिए सुबह सात बजे से ही सहकारी समितियों में पर किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं भी डीएपी व यूरिया के लिए लाइन में लगीं नजर आयीं। कुछ जगहों पर किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया के वितरण में संचालक पक्षपात कर रहे हैं। घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी उन्हें दो-दो बोरी यूरिया बड़ी मुश्किल से मिल पा रही है। खाद के लिए परेशान किसान बवाल न करने लगें इसे देखते हुए वितरण केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें