फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने विधायक कार्यालय तक किया प्रदर्शन

सीआईटीयू से संबंधित शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला और सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक के पीए को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर पीए ने आश्वासन दिया कि विधायक को मामले से अवगत कराकर उनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले संविदा सफाई कर्मी अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए संविदा कर्मी विधायक के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अजय कुमार टांक ने की। सीटू वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों को रुका हुआ वेतन दिलाया जाए। उन्हें चार साल से रुका हुआ एरियर दिलाया जाए। उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए। इस दौरान सीटू राज्य उप प्रधान सुनीता, जिला सचिव राजेश टोकी, जिला उप प्रधान नवीन चांवरिया, सुनीता, विजय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें