फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश

गणतंत्र दिवस के 75 साल होने पर सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया। यह यात्रा सुभाष चौक से शुरू हुई। सबसे पहले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह यात्रा कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, मामा भाजा चौक, बस अड्डा, गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, छोटूराम चौक, तिरंगा चौक, गोहाना रोड आरओबी होते हुए वापस गीता भवन चौक से रेलवे रोड पर संपन्न हुई। सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में आमजन ने बढ़चढक़र भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि युवा ही समाज को सही दिशा देता है। युवा ऊर्जावान होता है और उनको अपनी ऊर्जा समाज व राष्ट्र के निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन-बान और शान का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान को लेकर हमें हर कुर्बानी देने को तैयार रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत प्रोत करेगी। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी करोड़ों वीरों की शहादत के बाद मिली है। इस दौरान अशोक खत्री, परिमल कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें