सोनीपत के गोहाना शहर के पुराना बस अड्डा के पास दुकान से चोर लाखों रुपये कीमत के 28 मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे कॉलोनी गोहाना निवासी विजय ने शहर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनकी पुराना बस स्टैंड के मोबाइल वर्ल्ड के नाम से दुकान है। रात को चोर दुकान के पिछले दरवाजे को तोडक़र अंदर घुस गए। चोर दुकान से आईफोन व अन्य कीमती मोबाइल चोरी कर ले गए। दुकान से चोर 28 मोबाइल ले गए। सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। पीडि़त ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल की दुकान में चोरी की जानकारी मिली थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना