फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर का गौरव,गोहाना से 600 विद्यार्थी इसमें करेंगे पहला सफर

गोहाना। देश की पहली और दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को लेकर गोहाना में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद ट्रेन गोहाना होते हुए सोनीपत पहुंचेगी। इस अवसर को लेकर रेलवे और प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे खास बात यह रहेगी कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के पोलिटेक्निकल संस्थान की छात्राएं इस ट्रेन में सफर करेंगी। उन्हें देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की पहली यात्री बनने का सौभाग्य मिलेगा। इसे लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राएं इस पल को यादगार बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक अनुभव मान रही हैं। हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल तकनीक पर आधारित है। यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देती है। इस परियोजना को भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गोहाना रेलवे जंक्शन पर भी ट्रेन के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध पूरे किए गए हैं। प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की है ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें