फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दीपोत्सव को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक, दीयों, साज-सज्जा के सामान की खरीदारी में जुटे लोग

दीपोत्सव को लेकर बाजार में रौनक बनी हुई है। बाजार में जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने अपने घरों व कार्यालयों को रंग-बिरंगी रोशनी से भरपूर लाइटों व साज-सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में मिट्टी के बने दीये, मोमबत्ती, सजावट के सामान व पूजन सामग्री की खरीद बढ़ गई है। शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, सेक्टर-14 मार्केट, गुड़ मंडी, बड़ा बाजार, मिशन चौक पर सजी दुकानों व लगे स्टॉल पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। साज-सज्जा के सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन व ज्वेलर्स की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार विशेष छूट दे रहे हैं। छोटी दिवाली पर्व को लेकर जिलाभर में उल्लास भरा माहौल है। बाजार में खुशियां लेने के लिए खूब ग्राहक निकले और जमकर खरीदारी में जुटे हैं। खासकर सजावट का सामान, कपड़ों, पूजन सामग्री की दुकानों, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियों, मोमबत्ती, दीयों के स्टॉल पर ज्यादा भीड़ है। दुकानदारों की माने तो पिछले साल के अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। लक्ष्मी पूजा को लेकर पूजा-अर्चना के सामान के सामान की खरीद की जा रही है। वहीं लक्ष्मी-गणेश की रंग-बिरंगी मूर्तियों की बाजार में खासी मांग है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें