फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन में देरी से परेशान बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर

गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने वेतन अनियमित मिलने के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार वेतन मिलने में तीन से छह महीने तक का अंतराल हो जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि घर का खर्च, बच्चों की फीस, बिजली-पानी के बिल और अन्य जरूरी खर्च लगातार चलते रहते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से कोई अतिरिक्त मांग नहीं कर रहे हैं। उनकी केवल यही मांग है कि उन्हें उनका वेतन समय पर दिया जाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से वेतन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं। अब मजबूर होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। धरने के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे और अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें