शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संयोजक शशिकांत कौशिक ने जन सेवा के लिए वीरवार को नेत्र जांच चिकित्सालय, फिजियोथैरेपी एवं पुस्तकालय को जनता को समर्पित किया। मुरथल रोड स्थित भवन में शशिकांत कौशिक के नेतृत्व में हवन में आहुति डालकर चिकित्सालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इसके बाद नेत्र चिकित्सा चिकित्सालय की देखरेख का जिम्मा दृष्टि सेवा समिति को सौंपा गया।