फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में चार कॉलोनियों में 50 लाख रुपये से डाली जाएगी सीवर लाइन, काम शुरू

मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान शुक्रवार सुबह वार्ड नं. 2 स्थित धानकान बस्ती में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। महक नैय्यर से नारियल तुड़वाकर विधिवत रूप से विकास कार्यों की शुरुआत की। विधायक निखिल मदान ने बताया कि कोट मोहल्ला, धानकान बस्ती, कुम्हार गेट और खटीक बस्ती में पुरानी सीवर लाइन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों के घरों के आगे दूषित जल भराव हो रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए नई सीवर लाइन डालने का कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। आगामी तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों की सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही वार्ड नंबर 1 में सब्जी मंडी रोड पर काली माता मंदिर से शुगर मिल तक 30 लाख रुपये से नई पेयजल लाइन डालने और छह लाख रुपये से सब्जी मंडी की क्षतिग्रस्त हो चुकी पेयजल लाइन को भी बदलने का कार्य शुरू किया गया है। उसके बाद क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें