फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में ओशोधारा के वार्षिक महोत्सव में साधकों ने गुरु पर्व पर बिखेरी सांस्कृतिक छटा

सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में चल रहे वार्षिक महोत्सव का पांचवा दिन रहा। महोत्सव में हरियाणा सहित पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गुजरात व नेपाल से आए साधकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। साधकों ने सुबह के सत्र में शुक्रवार को गुरु पर्व पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बनाया। ओशोधारा नानक धाम के समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में प्रेम प्रज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम के वरिष्ठ साधक स्वामी राजू उझाना ने बताया कि महोत्सव में विष्णु व शक्ति दरबार लगाकर आराधना की गई। सुबह के सत्र में गुजरात की टीम के साधकों ने सिख धर्म पर आधारित व गुरु नानक देव की जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साधक महोत्सव के भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समन्वयक आलोक, ओशोधारा के वरिष्ठ आचार्य कुलदीप, अमरेश झा, आचार्य पंचम, डॉ. रीता, रोचक शर्मा, विदुषी, रघुबीर, स्वामी टंकेश्वर, गुजरात के समन्वयक कार्तिकेय, वरिष्ठ आचार्य चेतन, सुभाष, दलशेर मलिक, सुमन, नीलम, आचार्य रचना अग्रवाल, मुकेश, डॉ. नरेश, ज्योति व अनुपम मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें