फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सप्तमी का मेला हुआ शुरू, माता रानी के जयकारों से गूंजा पंडाल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 10:38 AM IST

पांडव नगरी में नवरात्र उत्सव पर श्रद्धा व भक्ति का अनूठा संगम है। शारदीय नवरात्र उत्सव पर शहर के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान और गांव के चिटाना स्थित सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में सप्तमी का मेला प्रारंभ हो गया है। भक्त माता रानी के दर्शन को ललायित हैं। मेले में दिनभर प्रदेशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ माता रानी के दर्शन को उमड़ेगी। मंदिर समितियों की ओर से सप्तमी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में माता रानी के दर्शन के लिए हरियाणा के अलावा दिल्ली से भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। जिलाभर के भक्त भी माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगे। इससे पहले श्रद्धालु सुबह माता रानी को मंदिर में भवन से ढोल नगाड़ों के साथ कामी रोड स्थित रामलीला मैदान लेकर पहुंचे। यहां माता रानी की पूजा अर्चना व आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पंडित अमित शौनक ने बताया कि वर्षों से छठ की कढ़ाई करने के बाद रामलीला मैदान में सप्तमी का मेला लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। माता रानी के भवन में विराजमान होने के बाद मेला सम्पन्न होगा। वहीं गांव चिटाने वाली माता मंदिर में लगे मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मेले को लेकर माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया है। माता रानी के पूजन के लिए श्रद्धालु लाइनों में लगकर दर्शन के अभिलाषी हैं। मेला स्थलों पर लाइनों में लगे श्रद्धालु माता रानी के जयकारों में मग्न हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें