फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में रोहतक रोड आरओबी पर हाइट गेज टूटा, रोक के बावजूद गुजर रहे भारी वाहन

सोनीपत में रोहतक रोड स्थित 32 वर्ष पुराने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के कमजोर होने के चलते तीन दिन पहले बुधवार को यहां से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। आमजन की सुरक्षा के चलते हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी, लेकिन तीन दिन के अंदर ही किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज टूट गया। ऐसे में रोक के बावजूद आरओबी पर भारी वाहन फिर से गुजरने लगे हैं। रेलवे ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर आरओबी को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित बताते हुए इसे बंद करने की मांग की थी। पत्र पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने हाइट गेज लगाकर पुराने आरओबी को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। भारी वाहनों के लिए नए आरओबी से ही आवाजाही रखी गई थी। वहीं, शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से हाइट गेज साइड से टूट गया। इसके बाद आरओबी से भारी वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें