फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में एनएच-334पी, मानवरहित टोल प्लाजा चालू; बिना टाेल दिए नहीं गुजर सकेंगे वाहन चालक

सोनीपत के राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी पर गांव बड़वासनी से दिल्ली के बवाना की तरफ जाने वाले वाहनों को सफर आज से महंगा हो गया है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (एनएच-334पी) पर अब टोल देकर ही सफर किया जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से गांव झिंझौली के पास मानव रहित टोल प्लाजा को चालू कर दिया गया है। प्लाजा पर सेंसर के जरिए वाहन का टोल कटने लगा है। बिना बूथ के टोल प्लाजा पर सोनीपत से लेकर बवाना तक 29.6 किमी के सफर के लिए कार चालक को 65 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एनएच-334पी पर टोल कलेक्शन की पूरी प्रक्रिया स्वचालित है और सेंसर के जरिए फास्टैग से स्वत: टोल शुल्क कट जाएगा। अभी लोगों को जागरूक करने और सभी वाहनों पर फास्टैग सुनिश्चित करने के लिए एक-एक अस्थायी कैश लेन भी होगी। एनएचएआई की तरफ से गांव बड़वासनी से लेकर दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 694 करोड़ रुपये से 29.6 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी का निर्माण किया गया है। चार मार्गीय राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए से लिंक किया है और दिल्ली के अंदर द्वारका एक्सप्रेस वे (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ते नजर आए। इस मार्ग के जुड़ने के बाद सोनीपत, जींद के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लोगों को फायदा होगा। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लोग अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के जरिए एनएच-44 तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे। इससे आसपास के इलाकों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें