फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में भीख मांग रहे 10 बच्चों व एक चाइल्ड लेबर को कराया रेस्क्यू

स्टेट क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मिशन मुस्कान के तहत 10 बच्चों व एक चाइल्ड लेबर को रेस्क्यू कराया है। इनमें भीख मांग रहे 10 बच्चे शामिल है। उन्हें चाइल्ड वेलफेयर समिति के सामने ले जाया जाएगा। उसके बाद उन्हें बालग्राम राई या अन्य केंद्र में भेजा जाएगा। एएसआई अनिल ने बताया कि उनकी टीम ने मिशन मुस्कान के तहत अलग-अलग स्थानों पर जांच की। मंगलवार को टीम ने सेक्टर-14 मार्केट व आसपास के क्षेत्र में जांच की। वहां भीख मांग रहे 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इनकी उम्र 12 वर्ष से नीचे है। साथ ही एक दुकान पर काम कर रहे नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। फोटो व वीडियो लेकर सबूत भी जुटाए हैं। बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर समिति के सामने ले जाया गया। वहां से उन्हें राई बालग्राम या अन्य केंद्र में भेजा जाएगा। सभी बच्चों को नागरिक अस्पताल में ले जाकर उनका मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह में 40 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें