फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बिना रुपये दिए भागा कार सवार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 07:19 PM IST

सोनपीत के गांव रोहट के पास फिलिंग स्टेशन से गाड़ी चालक पेट्रोल डलवाने के बाद बिना भुगतान किए भाग निकला। पूरी घटना फिलिंग स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलिंग स्टेशन संचालक जगदीश ने मामले की शिकायत देकर कारवाई की मांग की। जगदीश कुमार ने बताया कि गांव रोहट के पास उनका फिलिंग स्टेशन है। एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर फिलिंग स्टेशन पर पहुंची और उसने वहां पर चार हजार रुपये का पेट्रोल गाड़ी में डलवाया। सेल्समैन ने गाड़ी के टैंक में पेट्रोल भरने के बाद नोजल को उठाया तभी आरोपी चालक बिना भुगतान किए ही गाड़ी को लेकर फरार हो गए। फिलिंग स्टेशन संचालक ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है साथ ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस तरह की पहले भी कई वारदात हुई है। पुलिस को चौकसी बढ़ाने की मांग फिलिंग स्टेशन संचालक कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें