अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से खरखौदा स्थित जयनारायण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नायक सूबेदार स्व. रायसिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रक्त एकत्रित करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल की रक्तकोष टीम और रोटरी ब्लड बैंक की टीम पहुंची। शिविर के दौरान सुबह से रक्तदान करने वाले युवाओं की भीड़ लगी रही। आयोजक बिजेंद्र जांगड़ा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती। रक्तदान से किसी भी तरह का शरीर पर प्रभाव नहीं पड़ता।