राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति पर सराहना की। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से चार्जशीट करने के मामले में कहा कि लोकतंत्र में कोई पद व पदवी एक सामान कभी नहीं रहती हैं। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, सत्ता का दुरुपयोग करने वाले भी भुगतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जांच एजेंसियां अच्छा काम कर रही हैं। भाजपा के राज्यभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव मुरथल स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्तातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए हरियाणा के पानीपत से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी। वहीं, उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करने वाले अब जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सत्ता का गलत प्रयोग करके अपनी निजी संपत्तियां बढ़ाने का काम किया गया था। कांग्रेस के जांच एजेंसियों पर सवालिया निशान उठाने पर कहा कि जांच एजेंसियों का कभी प्रयोग ही नहीं किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जांच एजेंसियां अच्छा काम कर रही हैं। कभी जांच एजेंसियों का सदुपयोग ही नहीं हुआ था।