फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में लगातार दूसरे दिन बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दी। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ समय बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई क्षेत्रों में पानी भरने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश धान उत्पादक किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। 15 जून से धान की रोपाई पर लगी पाबंदी हटने के बाद किसान खेतों में तेजी से काम में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे रोपाई के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश से अब फसल की अच्छी शुरुआत की उम्मीद है। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश काफी सुकून लेकर आई है। अगले कुछ दिन ऐसे ही बने रहेंगे हालात मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन साथ ही उमस भी लोगों को हल्का परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें