फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सिंचाई विभाग में कार्यरत कौशल कर्मियों को सरकारी सेवा से बाहर किए जाने का विरोध

सोनीपत में ऑल इंडिया पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सारंग रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में हुई। सबसे पहले सिंचाई विभाग में कार्यरत कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सरकारी सेवा से बाहर किए जाने का सरकार के खिलाफ विरोध किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में 15 फरवरी से जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भाजपा सरकार के मंत्रियों के आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले जाॅब सुरक्षा की गारंटी देकर नियुक्ति कराने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने काैशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत 1.20 लाख कर्मियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा गारंटी देने का वादा किया था। सरकार बने हुए तीन माह से ज्यादा समय हो चुका है। सरकार ने सबसे पहले सिंचाई विभाग में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कर्मियों सरकारी सेवा से बाहर किए जाने का काम किया। जिससे कर्मियों में रोष है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें