फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Mar 2025 02:46 PM IST

नगर निगम के नए मेयर और खरखौदा नगर पालिका की नई सरकार का चुनाव रविवार को कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से सभी पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। निगम के मेयर उप चुनाव को लेकर मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज से और खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर कन्या महाविद्यालय से पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अभय जांगड़ा ने शनिवार को गांव मोहाना स्थित बीट्स संस्थान में चुनाव सामग्री वितरण प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रविवार को निकाय चुनाव पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराना प्रशासन का दायित्व है जिसे टीम वर्क के साथ पूरा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 2 मार्च को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। नगर निगम क्षेत्र में 268 बूथों पर उपचुनाव होना है। इसमें 294362 मतदाता नए मेयर का चुनाव करेंगे। वहीं, खरखौदा नपा क्षेत्र में 16 वार्ड के 23 बूथों पर 20149 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षदों के चयन के लिए मतदान करेंगे। वार्ड 12 में पूनम देवी निर्विरोध पार्षद पहले ही चुनी जा चुकी है। मतदान संपन्न होने के बाद शाम को पोलिंग पार्टियां वापस ईवीएम और चुनाव सामग्री जमा करवाएंगी। मशीनों को स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा की बीच रखा जाएगा। 12 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें