सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना गांव सोहटी के पास हुई, जिसमें सीआईए-1 की टीम ने बदमाश अंकित रिढ़ाऊ को घेर लिया। मुठभेड़ में अंकित के पैर में गोली लग गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंकित रिढ़ाऊ लूट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में नामजद था। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।