फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने दयाल चौक पर किया रोड जाम

पेयजल समस्या से परेशान फैज बाजार व जमालपुरा के लोगों ने सोमवार दोपहर दयाल चौक पर रोड जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि काॅलोनी में चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अब पंप ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को एक बूंद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। घरों में पानी खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। नगर निगम के पूर्वी क्षेत्र के 65 संविदा पंप ऑपरेटर तीन माह के बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी है। उनके हड़ताल पर जाने से पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं हो सका। पानी न आने की वजह से जमालपुरा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दयाल चौक पर आकर रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें