हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में टैक्सी चालक के ब्लाइंड मर्डर केस को थाना सदर पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव बिचपड़ी निवासी नरेंद्र की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने रची थी। पत्नी के कहने पर प्रेमी ने पहले नरेंद्र को नींद दवा शराब में मिलाकर पिलाई गई, फिर कार में आग लगाकर जिंदा जला दिया था। पुलिस ने हत्या की वारदात का पटाक्षेप करते हुए आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।