नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत पांच बार के पैरा ओलंपियन अमित सरोहा ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को कमजोर नहीं करता, बल्कि उसके सपनों और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है।