फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर दमकल विभाग ने निकाला जागरूकता मार्च, मॉक ड्रिल कर दिखाई तत्परता

जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा रविवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहरभर में दमकल गाड़ियों, बाइक व अन्य उपकरणों के साथ जागरूकता मार्च निकाला गया, जिससे लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। अभियान की शुरुआत दमकल केंद्र से हुई, जहां जिला अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर व उप दमकल केंद्र अधिकारी दीपक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। यह मार्च शहर की गलियों से गुजरते हुए आमजन को अग्निशमन सेवाओं के महत्व और तत्परता से अवगत कराने का माध्यम बना। मार्च के दौरान दमकल कर्मचारियों द्वारा मॉक ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सभी ने विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की। जिला अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी दी कि सप्ताहभर चले इस अभियान के तहत दमकल विभाग की टीमों ने जिलेभर के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, ऊंची इमारतें, औद्योगिक क्षेत्र और बाजारों में जाकर अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। लोगों को आग से बचाव, फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल, और आपात स्थिति में उचित कदम उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। समापन कार्यक्रम में सुमित कुमार, विनोद कुमार समेत सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विभाग ने लोगों से अपील की कि वे अग्निशमन से जुड़े नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें