फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में तहसील कार्यालयों में नहीं हुई रजिस्ट्री, तकसीम व गिरदावरी के केस की नहीं हुई सुनवाई

सोनीपत में बड़खल की महिला तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में जिलाभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। जिसकी वजह से तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। तकसीम व गिरदावरी के केस की सुनवाई न होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा। फरीदाबाद में तीन दिन पहले बड़खल की तहसीलदार के खिलाफ जमीन बिक्री मामले मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी के विरोध में हरियाणा समेत जिलाभर के तहसीलदार व नायब तहसीलदार सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिसकी वजह से तहसील परिसरों में सन्नाटा छाया रहा। तहसीलदारों के इस तरह सामूहिक अवकाश पर जाने से राजस्व से संबंधित कार्य प्रभावित हो गए सोमवार को दिनभर किसी भी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हो सकी। तहसीलदार की कोर्ट में तकसीम व गिरदावरी के केस की सुनवाई नहीं हो सकी। तहसीलदार कोर्ट में केस की सुनवाई न होने के कारण मुव्वकिलों को परेशानी हुई। उन्हें तहसील कार्यालय की ओर से अगली तिथि दी गई है। तहसील में सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के न होने के चलते रजिस्ट्री और अन्य राजस्व संबंधित काम प्रभावित रहे। राजस्व संबंधित कामों को लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। तहसील में आए लोग दिनभर इधर उधर चक्कर काटते रहे। त अधिकारियों के न पहुंचने के चलते रजिस्ट्री न होने से दिनभर रजिस्ट्रेशन काउंटर खाली पड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें