फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के हेमनगर और खन्ना कॉलोनी में 80 लाख की लागत से डाली जाएगी नई सीवर लाइन, खत्म होगी ओवरफ्लो की समस्या

वार्ड नंबर-3 की हेमनगर और खन्ना कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब जल्द खत्म होने वाली है। वीरवार को मेयर राजीव जैन और विधायक निखिल मदान ने नगर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान के साथ मिलकर नई सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर नगर निगम की ओर से करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों में पुरानी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी थीं, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो की समस्या महीनों से बनी हुई थी। घरों के सामने लगातार पानी भरे रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए यह योजना बनाई गई है। दो से तीन सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तब तक नगर निगम सुपर सकर मशीन की मदद से जलभराव की समस्या को नियंत्रित करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में विधायक निधि, डी-प्लान और अन्य योजनाओं के माध्यम से शहर में कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे सोनीपत का स्वरूप बदलेगा और आमजन को राहत मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि दोनों कॉलोनियों में करीब 2000 मीटर नई सीवर लाइन डाली जाएगी, जिसके बाद क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत भी की जाएगी। नई लाइन को मुख्य सीवर से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को गंदे पानी की समस्या से स्थायी समाधान मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पार्षद सुरेंद्र मदान ने बताया कि वह अपने वार्ड में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सीवर ओवरफ्लो की समस्या पर लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान विजय अरोड़ा, रामकिशन मदान, महावीर खिरबत, डॉ. रमेश नारंग, संजय अरोड़ा, अमन दुरेजा, सुशील कुमार, यश गंभीर, हरनाम, एससी गुप्ता, रविंद्र शर्मा, भुवनेश सलूजा, कुलदीप वत्स, हिमांशु पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें