फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मॉक ड्रिल, लोगों को घरों में रहने व अफवाहें न फैलाने के निर्देश

जिला में सात जगहों पर ऑपरेशन अभ्यास के तहत प्रशासन की ओर से शाम 4 बजे मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा जाएगा। प्रशासन ने लोगों का आह्वान किया कि वह मॉक ड्रिल के दौरान घरों में सुरक्षित रहे। किसी भी तरह की अफवाहों से बचें, न ही अफवाहें फहलाएं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल से पुलिस, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सेवाओं की जांच के उद्देश्य से की जा रही है। सोनीपत में लघु सचिवालय, कच्चे क्वार्टर, रेलवे स्टेशन, अशोका विश्वविद्यालय में मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। इसके अलावा गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में भी मॉक ड्रिल होगी। यह आपदा की स्थिति में प्रशासनिक सक्रियता, संसाधनों की उपलब्धता व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। लघु सचिवालय से ड्रिल की गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिलाभर में एक साथ बजने वाले सायरनों से मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी, जो आपदा की चेतावनी का संकेत होंगे। इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों व आपात सेवाओं की ओर से आपातकालीन प्रतिक्रिया की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, चिकित्सा सेवाएं व अन्य आवश्यक विभागों की तैनाती, क्रियाशीलता की परख की जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल, नगर निगम के दमकल केंद्र आदि से सुरक्षा वाहन दौड़ने लगेंगे। सड़कों पर कुछ देर के लिए सुरक्षा वाहनों की घंटियां बजती दिखाई देंगी। ऐसे में सुरक्षा वाहनों को रास्ता दिया जाए, ताकि वह समय पर घटनास्थल पर पहुंच सकें। जिलाभर में 10 मिनट का रहेगा ब्लैकआउट उपायुक्त ने बताया कि रात 7:50 से 8:00 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट का अभ्यास होगा। सभी जिलावासी प्रकाश के संसाधनों को 10 मिनट बंद कर सहयोग दें। घरों के अंदर सुरक्षित रहे। उन्हें किसी भी तरह से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अगर अपने आसपास किसी भी तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पास के थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें