फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में महिला कांग्रेस ने फूंका कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी का पुतला, लगाए गंभीर आरोप

सोनीपत में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुई महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साई कार्यकर्ताओं ने पुतलों पर जूते मारकर अपना विरोध दर्ज कराया। छात्राओं पर टिप्पणी को लेकर मांगी सार्वजनिक माफी महिला कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्राओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कंगना रनौत अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से देश की बेटियों से माफी मांगें। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज का भी कड़ा विरोध जताया। केंद्र सरकार और भाजपा पर बोला हमला प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही नीलम बलियान ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छात्रों और महिलाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं, पायल मलिक ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा शासन में लगातार महिलाओं और छात्राओं का अपमान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें