हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने के पात्र लोगों की लाइन हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड बनवाने के लिए लग रही है। सोनीपत बस अड्डे पर डेढ़ माह में 4982 लोगों ने हैप्पी कार्ड बनवाएं है। हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से जिले में 19586 से ज्यादा लोगों को हैप्पी कार्ड जारी किए जाने है। हैप्पी कार्ड उन परिवारों को जारी किए जा रहे है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। उस कार्ड के जरिए पात्र व्यक्ति को एक साल में 1000 किलोमीटर मुफ्त बस यात्रा कराई जा रही है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से दूसरे चरण के तहत पात्र परिवारों के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस भेजे जर हे है। उसके बाद से सोनीपत डिपो में कार्ड वितरण की गति तेज कर दी गई है। डेढ़ माह में अब तक 4982 कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। रोडवेज ने विशेष टीमों का गठन किया है जो सीधे लाभार्थियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर उन्हें कार्ड प्राप्त करने के लिए बुला रही हैं।