फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर बोले- अगली जीत आपकी होगी, यह काम आप खुद अपनी सोच समझ से करेंगे

हम एसआईआर के विरोधी नहीं हैं। हम गलत व्यवस्था के विरोधी हैं। यह कहना है कांग्रेस नेता व अभिनेता राज बब्बर का। वह शनिवार को शहर के बाहर दीवान फार्म पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय एसआईआर कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है। इसके तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। हमें इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हर कार्यकर्ता को अपना सहयोग देना है। हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी गलत वोट न बने। सही वोट सही जगह जाए। चाहे वह कोई भी पक्ष हो। उन्होंने कहा कि अगली जीत आपकी होगी। यह काम आप खुद अपनी सोच समझ से करेंगे। इसीलिए यह मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं संगठनात्मक रणनीति कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, कुलदीप शर्मा, राव नरेंद्र, उदयभान, अशोक तंवर, शमशेर सिंह होगी, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, भारत भूषण बत्रा, आफताब अहमद, कमल दीवान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें