फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में श्रीराम कथा से पहले कराया गया वेदी पूजन

हलवाई हट्टा स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, सुनारों वाली गली में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार सुबह वैदिक आचार्य पंडित दीपक ने वेदी पूजन की शुरुआत की। वैदिक परंपराओं के अनुसार वेदी पूजन सम्पन्न कराया गया। विधि-विधान से आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ वेदी का पूजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। पं. अमित शौनक ने बताया कि वेदी पूजन को यज्ञ का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, जिससे पूरे अनुष्ठान की पवित्र शुरुआत होती है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें