सुंदर सांवरी कॉलोनी में लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में ताऊ के बेटे की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर भी थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।