फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सहायक पुलिस आयुक्त से मिले हुडा कर्मचारी

सोनीपत। विभिन्न कर्मचारी और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को कर्मचारी नेता आरके नागर पर कथित जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय राई में एसीपी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर लगातार धरना शुरू करने की चेतावनी दी। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच, समता सैनिक दल, मूलनिवासी कर्मचारी संघ, मिड-डे-मील वर्कर यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पुलिस कमिश्नर कार्यालय राई पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व सुरेंद्र सिंह, राकेश त्यागी, धीरज सिंह नागर, श्रीपाल, मुकेश टांक, मीना सैनी, यशवंत राव चौहान और मदन मोहन नागर ने किया। आरके नागर ने आरोप लगाया कि 11 और 17 अगस्त को ठेकेदार और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि दोनों घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने एचएसवीपी में कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें अधिकारियों और एंटी करप्शन ब्यूरो सहित अन्य स्तरों पर देने की बात कही। जिसके चलते उन पर हमला किया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि दो दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राकेश चावरिया, सुनील कुमार, ध्रुव कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार, अजीत सिंह, प्रवीण, पूजा, मीना मलिक, पूजा रंगा, तमन्ना, हेमा, कृष्णा, नीलम रानी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें