फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने पहलगाम के मृतकों की आत्मिक शांति के लिए किया हवन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 01:10 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में और हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हवन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण के साथ मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुति डाली। सरकार से मांग की, कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। आप के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने कहा कि आतंकी हमले में देश की किसी मां ने अपने बेटे, बेटे ने पिता, पत्नी ने पति और किसी ने अपने पिता को खो दिया। आतंकी हमले ने देश के हर आदमी के दिल को दहला दिया। हमले में मारे गए नागरिकों की आत्मिक शांति के लिए हवन किया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि वह पवित्र आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता सरकार की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है। प्रधानमंत्री से आशा है कि वह हर भारतीय नागरिक की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें