हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास के जंगल की जमीन पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण संरक्षण को नुकसान पहुंचाने का मामला हरियाणा के सोनीपत तक आ पहुंचा है। रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सुभाष चौक पर एकत्रित होकर तेलंगाना सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत तिहाड़ ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास के जंगल की जमीन पर पेड़ों की कटाई करने, पशु-पक्षियों पर अत्याचार करने, विवि के विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद उन्हें धोखा देकर बुलडोजर से रात के समय पेड़ों की कटाई करवाना तेलंगाना सरकार व प्रशासन की नाकामी है।