फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में गेल गैस कंपनी की पाइप में लगी आग, मचा हड़कंप

सोनीपत के नंदवानी नगर में घरेलू गैस सप्लाई करने वाली गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से अचानक धमाके के साथ आग लग गई। पाइप फटने के धमाके से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से दौड़कर बाहर आए। मामले की सूचना गेल गैस कंपनी को दी गई। सूचना मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पाइप को ठीक किया। नंदवानी नगर में सुबह अचानक एक मकान के बाहर लगी गेल गैस कंपनी की पाइप लीकेज होने से अचानक धमाके के साथ आग लग गई। कॉलोनी वासी महेश सचदेवा ने बताया कि सुबह अचानक बाहर धमाका हुआ। घर के सभी सदस्य दौड़कर बाहर आए और देखा कि पड़ोसी के मकान में लगी गेल गैस कंपनी की पाइप में आग लगी थी। अचानक धमाका सुनकर कॉलोनी में अन्य लोग भी घरों के बाहर एकत्रित हो गए। आग लगने की सूचना तुरंत डायल 112 व गेल गैस कंपनी को दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें