फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, ई-रिक्शा की बैटरियां फटी

सोनीपत के कुम्हार गेट के पास मदन केबल वाले की दुकान में सुबह सवा 11 बजे शॉर्ट-सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखीं कुछ ई-रिक्शा की बैटरियां भी फट गई। वहीं दुकान से धुआं उठता देख मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दुकान के ऊपर बने मकान से घर के सदस्यों ने दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद तीन अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिनकी सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रबंधक व ओल्ड चौकी इंचार्ज अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदार मदन ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दुकान खोल रहे थे। दुकान पर शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था और वहां रखे सामान में आग लगी हुई थी। तभी उन्होंने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। उन्होंने दुकान के ऊपर तीन मंजिला मकान बना रखा है। आग लगने के दौरान ऊपर मकान में 8-9 लोग मौजूद थे। आग लगने से अफरातफरी मच गई। जैसे ही दुकान में रखी ई-रिक्शा की बैटरी फटी तो घर के सभी सदस्यों ने साथ लगती दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को दुकानदार ने दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें