फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के पांच गांवों के खेतों से जल लेकर किसान खन्नौरी बार्डर रवाना

भारतीय नौजवान किसान यूनियन से जुड़े विभिन्न गांवों के किसान मंगलवार को अपने खेतों का जल लेकर खन्नौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में रवाना हुए। यूनियन के खंड प्रधान वेद प्रकाश उर्फ बेदी गोपालपुर ने कहा कि यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि खन्नौरी बॉर्डर पर केवल पंजाब के किसान धरने पर बैठे हैं, जबकि हरियाणा के किसान भी उनके समर्थन में मजबूती से खड़े हैं। वेद प्रकाश बेदी ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सभी किसानों के हकों की लड़ाई के लिए आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता के चलते समाधान नहीं निकल पा रहा। इस मौके पर देशपाल रोहणा, कैप्टन विजेंद्र मटिंडू, अजय छिनौली, इंद्रजीत, विकास सोहटी समेत अन्य किसान मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें